Saturday, 21 April 2007

अभिषेक ऐश्वर्या और घोड़ी

अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में बेगाने अबदुल्लों को असलियत पता ही नहीं है. घोड़ी का नाम चाँदनी है....और इसे विदेश से लाया गया है. यूरेका के अन्दाज़ में पत्रकार ऐसा चिल्ला रहे थे... सारी जानकारी गलत है.सिर्फ नाम ही ठीक है. सूत्रों के मुताबिक ये घोड़ी सूरत से अपने आशिक के साथ सूरत से भाग के आई थी....यहाँ शादी करना चाहती थी..लेकिन न्यूज़ वाले और संस्कृति वाले पीछे पड़ गए. किसी तरह इज्ज़त बचा कर भागी. वो तो भला हो बच्चन साहब का कि उन्होने पोस्टर में से ही..बेचारी को रोते हुए देख लिया. फटा पोस्टर निकला हीरो....अबला घोड़ी की इज्ज़त बचाने के लिए. वादा किया कि शादी कराएंगे...लेकिन जब उन्हें पता चला कि घोड़े का नाम अबदुल्ला है तो माथे पर बल पड़ना लाज़िमी ही था. लेकिन वादा कर चुके थे और कायस्थ बच्चा एक बार ज़बान दे देता है तो दे देता है.नतीज़ा- अभिषेक ऐश्वर्या की शादी. किसी को कानोकान खबर भी नहीं हुई और चाँदनी और अबदुल्ला की शादी ठाकरे परिवार के सामने करा दी गई. अभिषेक ऐश्वर्या की शादी तो बस बहाना थी. जय हो बच्चनवा..जय हो समाजवाद..

5 comments:

zooomit said...

Kya dhurandar sachchi hai!!!

Mudde Ki Baat said...

Great!!!

Anonymous said...

what does pal padna mean? i'm confused? i haven't read so much hindi all my life, i have a head ache... reading this passage is more pakaoing than standing at jalsa, prateeksha, janak and la mer for 4 days put together...

Ishan said...

Well this piece of yours proves that we all have gone sarcastic with our views on news...you know..."नाम बडे और दर्शन छोटे..."

breakingnews said...

नितिज जी ,
अभी तक ये सुनते थे कि किसी मर्द का किसी स्त्री से अवैध संबंध है ....और इस बात को लेकर कई बार पति-पत्नी या फिर प्रेमी-प्रेमिका आपस में भिड़ जाते थे .....लेकिन आज हमारे चैनेल पर एक ऐसी स्टोरी चली कि एक लडकी जिसने अपनी सहेली से एक महीने पहले शादी कर ली थी ...उन दोनों पति-पत्नी(so-called)में से पति ने अपने हाथ की नस काट ली...इसकी वजह थी कि ....पत्नी ने उस पर ये आरोप लगाया कि ...उसका यानी उसके पति का दूसरी लडकियों से अवैध संबंध है ....।
है ...न ...ये ...आश्चर्यजनक.....।
----आबिद नकवी